फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP burns effigy of Tamil Nadu governmentABVP burns effigy of Tamil Nadu government

एबीवीपी ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला

Wed, 16 Feb 2022 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
ABVP burns effigy of Tamil Nadu governmentABVP burns effigy of Tamil Nadu government
श्रीनगर गोला पार्क में तमिलनाडु सरकार का पुतला फूकंते अभाविप कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
तमिलनाडु मेें छात्रा की आत्महत्या प्रकरण में आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंकते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

गोला पार्क में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कहा गया कि तमिलनाडु के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्रा के उत्पीड़न के मामले में एबीवीपी ने जब विरोध में प्रदर्शन किया, तो राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी और अन्य कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं की रिहाई और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। कहा गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा व तृप्ति बलूनी, अमन पंत, ऋषभ रावत, अक्षितेश नैथानी, हिमांशु भंडारी, राहुल पंवार, सूरज नेगी, अमित रावत, महिपाल, यशिका, अनुष्का, दीपक चौधरी और सचिन दानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed