फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aarushi won gold in the state level competition

Pauri News: आरूषी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Fri, 17 Oct 2025 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Oct 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
Aarushi won gold in the state level competition
श्रीनगर। आनंदा इंटरनेशनल स्कूल ढामक की कक्षा पांच की छात्रा आरूषी ने महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्राथमिक शिक्षा विभाग की 12वीं राज्यस्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता में चार मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही आरूषी ने कबड्डी में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। पूर्व में कोटद्वार में आयोजित जनपदीय मिनी गढ़देवा में भी आरूषी ने कबड्डी, 400 मी. दौड़ और लंबी कूद में मेडल जीतकर खिर्सू ब्लॉक को चैंपियनशिप दिलाई थी। देहरादून में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विद्यालय पहुंची आरूषी का शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता भंडारी, विद्यालय के निदेशक डाॅ. उत्तम सिंह भंडारी, व्यायाम शिक्षक सुदर्शन कुंवर, गौरव बुटोला, समन रावत आदि ने आरूषी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed