फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A youth who escaped after killing a girl was arrested in Srinagar

युवती की हत्या कर फरार हुआ युवक श्रीनगर में गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
A youth who escaped after killing a girl was arrested in Srinagar
देहरादून के एक होटल में युवती की हत्या कर फरार युवक को श्रीनगर महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी अपने गांव थराली (जिला चमोली) जा रहा था। आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या करना कबूल कर लिया है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने पुलिस टीम को ढाई हजार नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

विगत 15 मार्च को देहरादून धारा चौकी क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक युवती का शव मिला था। देहरादून पुलिस युवती के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर एसडी नौटियाल ने बताया कि शनिवार दिन में सूचना मिली कि देहरादून से हत्या आरोपी बस से चमोली की ओर जा रहा है, जिस पर कोतवाली श्रीनगर व महिला थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न महिला थाने की टीम को एक बस में ऐसे ही हुलिये का एक युवक मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय सिंह रावत उर्फ बिट्टू (24) निवासी थराली जिला चमोली बताया। उसने बताया कि 14 मार्च को उसने धारा चौकी के समीप एक होटल में कमरा लिया था। वहां एक लड़की को पांच हजार रुपये देकर होटल में लाया था। दोनों की किसी बात पर बहस हो गई। गुस्से में उसने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से मथुरा भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसे पता चला कि देहरादून पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसलिए वह पुलिस से बचने के लिए अपने गांव जा रहा था। पूछताछ के बाद महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी ने देहरादून पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपी की फोटो भेजी। नगर कोतवाली देहरादून की ओर से बताया गया कि युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। रात में ही देहरादून पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। एसओ सैनी ने बताया कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पौड़ी, अल्मोड़ा व देहरादून में वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसओ दीक्षा सैनी, एसआई प्रवीणा सिदोला, कांस्टेबल अनीता व अरविंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed