फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A stray dog has bitten ten people in just two days.

Pauri News: दो दिन में ही दस लोगों को काट चुका लावारिस कुत्ता

Sun, 18 Feb 2024 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
A stray dog has bitten ten people in just two days.
लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

श्रीनगर। क्षेत्र में गुलदार के भय के साथ बिलकेदार में एक लावारिस कुत्ता दहशत का प्राय बना हुआ है। पिछले दो दिन में इसने दस लोगों को काट दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कुत्ते से निजात दिलाने की मांग की है।
बिल्केदार क्षेत्र में एक लावारिस कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गली मोहल्ले में घूम रहा कुत्ता लोगों पर झपटकर उन्हें काट रहा है। शनिवार सुबह से शाम तक कुत्ता बिल्केदार निवासी दलबीर भंडारी (45), सुनील सकलानी (27), सोनू भंडारी (8), अभिनव (11) समेत सात लोगों को काट चुका है। इसी तरह रविवार को उसने तीन अन्य लोगों को काटा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रमोद बमराड़ा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष बिल्केदार शशि भट्ट, प्रताप बिष्ट, मनोहर बिष्ट ने बताया कि पिछले दो दोनों से कुत्ते की दहशत बनी हुई है। कुत्ता गली मोहल्ले में किसी को भी काट रहा है, जिसमें बुजुर्ग के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कुत्ता पालतू जानवर और लावारिस गोवंश पर भी हमला कर रहा है। कुत्ते के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की उन्हें जानकारी है। कुत्ते को पकड़ने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा। -रविराज बंगारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed