Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A shop in Bachelikhal market caught fire, goods burnt

Pauri News: बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी आग, सामान जला

Sat, 31 Oct 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
A shop in Bachelikhal market caught fire, goods burnt
अग्निशमन के वाहन में नहीं था पर्याप्त पानी, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग लगने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार रात को पाली गांव निवासी जय सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत की कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जल गया। आग की लपटें तेज होने के कारण लोग बुझा नहीं सके। सूचना पर अग्निशमन का वाहन पहुंचा तो उसमें पर्याप्त पानी नहीं था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने आग तो बुझा दी लेकिन इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

शुक्रवार रात को कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा तो दहशत का माहौल बन गया। व्यापारियों और ग्रामीणों ने तुरंत पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की लेकिन लपटें तेज होने के कारण वह आग पर काबू नहीं पा सके। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। श्रीनगर से फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन वाहन में पर्याप्त पानी नहीं था। ऐसे में दमकलकर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों और व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से देवप्रयाग में स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित करने तथा पर्याप्त जल क्षमता वाले आधुनिक दमकल वाहनों की तैनाती की मांग उठाई। वहीं कोतवाली प्रभारी देवप्रयाग कृष्णकांत ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed