{"_id":"13-78671","slug":"Pauri-78671-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा की, पर नहीं मिली सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा की, पर नहीं मिली सूचना
Pauri
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त करने के लिए शुल्क जमा करने के बावजूद आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना नहीं मिल पा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता ने विभागीय अधिकारियों पर सूचना देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है।
आरटीआई कार्यकर्ता गंगा प्रसाद बंगवाल ने कहा कि उन्होनें अगस्त माह में विकासखंड मुख्यालय हिंडोलाखाल से ग्राम पंचायत भल्लेगांव में वर्ष 2003 से 2013 तक विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का विवरण मांगा था। जिस पर 18 सितंबर को मुख्यालय से उन्हें सूचना शुल्क के तहत 6,510 रुपये की धनराशि जमा कराने के लिए कहा गया। गंगा प्रसाद ने बताया के पहली अक्तूबर को शुल्क जमा करने के बावजूद उन्हें अभी तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि वे कई बार ग्राम पंचायत कार्यालय भी गए, लेकिन उन्हें हर बार जल्द सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में जम कर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर उन्हें सूचना नहीं दी जा रही है।