{"_id":"13-78492","slug":"Pauri-78492-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज होने से लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज होने से लगी आग, युवक झुलसा
Pauri
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडाचौक के पास सिनेमा रोड स्थित एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग पांच बजे झंडाचौक सिनेमा रोड पर संजू के घर में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग बुझाने में वह खुद भी झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संजू ने बताया कि वह रविवार सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाने लगा, तो अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग पूरे किचन में फैल गई। जिसमें उनका घरेलू उपयोग का सामान खाक हो गया। आग दूसरे कमरे में पहुंचती इस से पहले ही फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।