{"_id":"13-78485","slug":"Pauri-78485-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंखाल का मेला 29 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंखाल का मेला 29 नवंबर को
Pauri
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के मंदिर में लगने वाला बूंखाल मेला इस बार 29 नवंबर को आयेाजित किया जाएगा। मलुंड ग्राम सभा में हुई बैठक में मेले की तिथि निर्धारित की गई ।
बैठक में मलुंड के प्रधान चैत सिंह ने बताया कि इस बार भी मेले को शांतिपूर्वक तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम सिंह, रणवीर सिंह, भीम सिंह, जगदीश सिंह और चंदन सिंह आदि मौजूद थे। बता दें कि राठ क्षेत्र की आराध्य देवी मां कालिंका के दरबार में लगने वाला यह मेला पहले पशुबलि के लिए विख्यात रहा है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के प्रयासों से वर्ष 2011 से इस मेले में पशुबलि नहीं हो रही है। मेले में स्थानीय लेागों द्वारा मंदिर में बागी यानि नर भैंसे के स्थान पर देवी-देवताओं की डोलियां ला रहे हैं। सात्विक पूजा अर्चना की जा रही है।