{"_id":"13-78422","slug":"Pauri-78422-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई पर भड़के वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई पर भड़के वाहन चालक
Pauri
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर की जा रही पुलिस की कार्रवाई को लेकर वाहन चालक भड़क गए। वाहन चालकों ने नगर में जुलूस निकाला और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रास्ते में कार से आते नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला को भी घेर लिया।
पुलिस प्रशासन की तरफ से नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित प्वाइंट पर एक समय में निर्धारित संख्या में ही वाहन खड़े करने को कहा गया है। शुक्रवार सुबह वाहन चालक इसके विरोध में सड़क पर उतर गए। उन्होंने अपने वाहन खड़े कर नगर में जुलूस निकाला। वाहन चालकों का कहना था कि पार्किंग की उचित व्यवस्था किए बिना उनको हटाया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने वाहन खड़े करने की समस्या आ गई है। वाहन चालक सुबह ही नगर पालिका पहुंच गए। तब तक पालिका में कार्यालय भी नहीं खुल पाए थे। चालक वहां से प्रदर्शन करते हुए नगर में आ गए। रास्ते में नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला की गाड़ी को घेर लिया। पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में फोन से एसपी से बातचीत की। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्दी पालिका, पुलिस, व्यापारी और वाहन चालकों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें उचित समाधान निकाला जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण, महेंद्र नेगी, पंकज नेगी, जयप्रकाश डबराल, हरेंद्र रावत, सत्यपाल सिंह, बृजमोहन उनियाल आदि मौजूद थे।