फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सरकारी चीनी की चाय पीने से उल्टी

सरकारी चीनी की चाय पीने से उल्टी

Fri, 03 Jan 2014 05:47 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 03 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खराब चीनी मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। विकासखंड जयहरीखाल के ढौंटियाल की की दुकान से बंटी चीनी की चाय पीने से लोगों में उल्टी होने की बात सामने आई है। उपभोक्ताओं ने लैंसडौन के उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर दुकानों को आवंटित हो रहे राशन की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढौंटियाल की सरकारी दुकान को जो चीनी आवंटित हुई थी उसमें से पांच बोरियों में चीनी की क्वालिटी बहुत ही खराब है। चीनी का रंग भूरा था। इस चीनी की चाय पीने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी। कई कार्ड धारक इस चीनी को ले गए लेकिन वह अब इसे जानवरों को खिला रहे हैं। राशन डीलर प्रेमसिंह रावत का कहना है कि खराब राशन आने का यह मामला पहला नहीं है। पिछले महीने जितना गेहूं मिला वह इतना खराब था कि उसके आटे की रोटी काली और कड़वी हो रही थी। तब भी उपभोक्ताओं यह आटा जानवरों खिलाया था। ग्रेन डीलर समिति के अध्यक्ष मनोज नेगी और सचिव मुकेश चंद्र ने एसडीएम से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए सरकारी सस्ते गल्ले की राशन की जांच की जाए।
विज्ञापन

-------------
- संबंधित मामले की शिकायत नहीं मिली है। कई बार गोदाम से भी गलती से इस तरह का सामान आ जाता है। उसको बदला जा सकता है। यदि दुकान में चीनी खराब आई है तो उसे बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल गर्ब्याल, एसडीएम लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed