{"_id":"13-70696","slug":"Pauri-70696-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ क्षेत्र का चाकीसैण भी बना तहसील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ क्षेत्र का चाकीसैण भी बना तहसील
Pauri
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के राठ क्षेत्र के अंतर्गत चाकीसैण भी अब तहसील बन गया है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शनिवार को इस नव सृजित तहसील का लोकार्पण किया। भवन नहीं होने से अभी इस तहसील को विकास विभाग द्वारा निर्मित एक भवन में संचालित किया जाएगा। चाकीसैण तहसील बनने से क्षेत्र के नौ पटवारी चौकियों के अंतर्गत आने वाले 115 गांवों को लाभ पहुंचेगा।
चाकीसैण में तहसील का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि राठ क्षेत्र को ओबीसी घोषित करने के लिए ओबीसी के मानकों के अनुसार डीएम से सर्वेक्षण कराकर पिछड़ा वर्ग जाति आयोग संस्तुति भेजी जाएगी। उत्तराखंड में अभी तक 12 तहसीलों का गठन कर लिया गया है। पलायन रोकने, रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार सरकारी विभागों में 37 हजार स्थायी पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में ईको टास्क फोर्स का गठन कर 50 प्रतिशत महिलाओं और गुरिल्लाओं को इसमें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि सांसद सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से बगेली में गेस्ट हाउस का विस्तारीकरण करने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री डा. हरक सिंह ने पैठाणी में सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
क्षेत्रीय विधायक और बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चाकीसैण की जनता 1976 से तहसील की मांग उठा रही थी। उन्होंने सीएम से पीठसैण को ब्लाक का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, पूर्व प्रमुख धर्म सिंह नेगी, बृज मोहन सिंह रावत, दिलीप सिंह गुंसाई, मातवर सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन प्रवीण मंमगाई ने किया।