{"_id":"47225","slug":"Pauri-47225-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की रैली के दौरान मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की रैली के दौरान मारपीट
Pauri
Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बाइक सवार का भाजपा की रैली के दौरान एक युवक से टकराने से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बाद में थाने में भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के पहुंचने से मामला और गर्मा गया।
मंगलवार को भाजपा ने केंद्र सरकार के मंत्रियों की ओर से दिए जा रहे बयानों के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान एक बाइक सवार की रैली में शामिल एक युवक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बाद में इसमें कांग्रेसी भी कूद पड़े। जिससे मामला काफी गर्मा गया। जिससे थाने में दोपहर बाद तक बवाल मचता रहा। जिससे थाने में पीएससी तैनात कर दी गई। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विपिन कैंथोला ने बताया कि रैली के दौरान हुए विवाद के बाद मामला वहीं पर निपट गया था। लेकिन बाइक सवार युवक ने कुछ और युवकों को बुलाकर वे मालवीय उद्यान के पास रैली में घुस गए। काफी समझाने के बाद भी युवक नहीं माने और मारपीट होने लगी। लेकिन दूसरी ओर, संदीप चौहान और राकेश ने बताया कि उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेवजह मारपीट की है। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। संदीप का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं थी और न ही उसने किसी के साथ गाली गलौज की है। उसे बेवजह पीटा गया है।
भाजपा बनाम कांग्रेस हो गया मामला
कुछ ही देर में युवकों की लड़ाई भाजपा-कांग्रेस में बंट गई। भाजपा की ओर से इस लड़ाई में लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, शशि नैनवाल और धीरेंद्र चौहान भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह और संजय मित्तल सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। सीओ अरुणा भारती ने काफी देर समझौते के प्रयास किए लेकिन किसी के भी नहीं मामने पर वे वहां से उठ कर चली र्गइं। बाद में प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता हो गया।