{"_id":"5c376efdbdec2273a74cea00","slug":"91547136765-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने की गढ़वाल विवि के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी ने की गढ़वाल विवि के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
विज्ञापन
यूजीसी ने की विवि के लिए किए 10 करोड़ स्वीकृत
श्रीनगर। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गढ़वाल विवि के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विवि इस धनराशि से कैंपस डेवलपमेंट सहित किताबों, उपकरणों व फर्नीचर की खरीद करेगा।
गढ़वाल विवि को यूजीसी से कैपिटल एसेट्स के तहत 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि इस धनराशि में से 3 करोड़ किताबों की खरीद, 2 करोड़ उपकरणों व 3 करोड़ फर्नीचर की खरीद पर व्यय किए जाएंगे। जबकि शेष 2 करोड़ से कैंपस डेवलपमेंट के कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन ने एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें उक्त धनराशि के संबंध में कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में विवि परिसर सौंदर्यीकरण के नोडल अधिकारी महेश डोभाल भी मौजूद थे।