{"_id":"5aa2bd414f1c1bae758b47f8","slug":"91520614721-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। बैंक और एटीएम में कैश न मिलने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
डीएम को ज्ञापन देते हुए युवा कांग्रेस के महासचिव आशीष नेेगी ने कहा कि एक माह से पौड़ी के बैंकों में पर्याप्त पैसा न मिलने पर ग्रामीण परेशान हैं। बैंक अपने एटीएम में भी पैसे नहीं डाल रहे हैं, जिसके कारण दूरदराज गांव से पैदल दूरी नापकर आने वाले लोगों को भी खाली हाथ लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, आकाश रावत, अतुल, दीपक बिष्ट, शोभित, मुकेश, विनोद, ममता, शालिनी, नीलम रावत व राहुल बिष्ट आदि शामिल रहे।
कैश न मिलने से ग्रामीणों में रोष
थलीसैण (ब्यूरो)। ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की कमी से जूझते लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक व पीएनबी के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया है। थलीसैंण मुख्यालय में दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण बैंक तक पहुंच रहे हैं, लेकिन बैंक उन्हें मात्र पांच हजार रुपये की रकम थमा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खातों में उनका ही पैसा जमा है, लेकिन उनका पैसा उन्हें नहीं दिया जा रहा है। मात्र पांच हजार रुपये तक ही दिए जा रहे हैं। ग्रामीण सुरेंद्र रावत, संजय धस्माना, शंकर शाह, श्याम सिंह, चरण सिंह, चंडी प्रसाद व मनवर सिंह आदि ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।