{"_id":"5a1af04f4f1c1ba7668b6754","slug":"91511714895-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच दिन तक चलेगा खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच दिन तक चलेगा खेल महाकुंभ
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला खेल महाकुंभ की तैयारियों को युवा कल्याण विभाग ने अंतिम रूप दे दिया है। खेल महाकुंभ पांच दिन तक चलेगा। शुभारंभ पर 30 नवंबर को अंडर-10 से 14 में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी ने बताया कि खेल महाकुंभ में नौ हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। खेल के दिन तय कर दिए गए हैं। 30 नवंबर को खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ होगा। पहले दिन 30 नवंबर को अंडर-10 से 14 में स्पर्धाएं होंगी। एक व दो दिसंबर को अंडर-17 वर्ष, तीन दिसंबर को अंडर-19 व चार दिसंबर को अंडर-35 आयु वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। चार व पांच को ही कोटद्वार में बाक्सिंग, ताइक्वांडो व जूडो की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। बताया कि जिले में खिलाड़ियों के लिए तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। स्पर्धा में 15 ब्लाक के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।