फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   825 PhD candidates exempted from entrance exam

Pauri News: पीएचडी के लिए 825 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट

Mon, 04 May 2026 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 04 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
825 PhD candidates exempted from entrance exam
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गगढ़वाल केंद्रीय विवि में पीएचडी प्रवेश के लिए 1712 अभ्यर्थियों ने पंजीकृत किया था। इनमें से यूजीसी नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर नेट, डीबीटी नेट आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर 825 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी। जबकि 887 परीक्षा में शामिल होंगे।गढ़वाल विवि की ओर से पूर्व में केवल राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही पीएचडी में प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया गया लेकिन छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की थी। इसके लिए छात्रों ने आंदोलन भी किया जिस पर विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन जारी किए। अब 17 मई को इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून, दिल्ली और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। देहरादून परीक्षा केंद्र पर 411, दिल्ली परीक्षा केंद्र पर 148 तथा श्रीनगर परीक्षा केंद्र पर 328 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को क्वालीफाई करने वाले 825 छात्रों ने भी पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। इसके अलावा 887 अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed