{"_id":"5c361995bdec226275079db8","slug":"81547049365-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 दिन के कनेक्शन में 9 माह का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 दिन के कनेक्शन में 9 माह का बिल
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान ने 7 दिनों के कनेक्शन में 9 माह का बिल उपभोक्ता को थमा दिया है। जिससे परेशान बुजुर्ग उपभोक्ता ने जिलाधिकारी पौड़ी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं संस्थान के अधिकारी स्वीकृत पेयजल योजना के बजाय दूसरी योजना से जोड़े जाने पर कनेक्शन काटे जाने की बात कह रहे हैं।
विकास खंड कोट के मकलोड़ी गांव में 60 वर्षीय हर्ष सिंह व उनकी पत्नी रहते हैं। उन्होंने जल संस्थान पौड़ी से पेजयल कनेक्शन के लिए मार्च 2018 में आवेदन किया। संस्थान ने 26 मार्च को कनेक्शन स्वीकृत किया था। कनेक्शन जोड़ा गया लेकिन संस्थान ने 2 अप्रैल 2018 को कनेक्शन काट दिया। इस दौरान बिल आता रहा। बुजुर्ग ने कनेक्शन फिर जोड़े जाने की आस में पांच माह का बिल जुलाई में जमा किया। लेकिन उन्हें पेयजल सुविधा प्रदान नहीं की गई। संस्थान ने अब दिसंबर 2018 तक का पेयजल बिल उन्हें थमा दिया है। हर्ष सिंह ने बताया कि जल संस्थान ने पानी का कनेक्शन एक सप्ताह में ही काट दिया था, लेकिन बिल आज तक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई तक के बिल का भुगतान कर लिया गया है। हर्ष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई है। सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ता हर्ष सिंह के गांव मकलोड़ी में खरकोला-चिलाऊ पेयजल योजना से सप्लाई होती थी लेकिन अब उन्होंने कनेक्शन नौण-घिण्डवाड़ा-भागी से जुड़वा लिया है। जिसकी शिकायत उक्त गांव के प्रधान ने संस्थान से की। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद उपभोक्ता का कनेक्शन नवंबर 2018 में काट दिया गया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को नवंबर तक का ही बिल दिया गया है।