फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अधिकारियों के सामने समाज को बेहतर देने का है मौका: सीएम

अधिकारियों के सामने समाज को बेहतर देने का है मौका: सीएम

Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने समाज को बेहतर देने का है मौका: सीएम
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। सीएम ने अधिकारियों से जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर आवंटित धनराशि को विकास कार्यों में खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के सामने समाज को अच्छा देने के लिए बहुत कुछ होता है। अधिकारी को पूर्ण निष्ठा के साथ बेहतर तरीके से कार्यों को संपादित करना चाहिए। सीएम ने उद्यान विभाग को अखरोट की पौध तैयार करने व जल निगम को सतपुली में दोनों नदियों के संगम पर झील बनाए जाने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाते हुए परिवार को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को होम स्टे योजना को और भी बेहतर बनाने के लिए संचालकों से निरंतर समन्वय बनाने को कहा। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश कोली, विधायक दलीप सिंह रावत, विधायक ऋतु खंडूड़ी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह व एपीडी सुनील कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पौड़ी में किया प्रवास
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम बनने के बाद पहली बार गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में प्रवास किया। मुख्यमंत्री जनपद पौड़ी के खैरासैण गांव के मूल निवासी हैं। मुख्यालय पौड़ी स्थित कांडई गांव उनका ससुराल है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद इससे पहले उन्होंने पौड़ी में कभी भी प्रवास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed