फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   81 people availed the benefits of the camp at CHC Kirtinagar.

Pauri News: सीएचसी कीर्तिनगर में 81 लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

Mon, 20 Jul 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
81 people availed the benefits of the camp at CHC Kirtinagar.
कीर्तिनगर। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा 81 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जबकि किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि शिविर में मेडिसिन में 22, स्त्री एवं प्रसूति रोग 6, हड्डी रोग 15, दंत रोग 5, नाक-कान-गला के 8, नेत्र रोग 10, सर्जरी में 15, आयुष ओपीडी में 25 तथा बालरोग ओपीडी में 10 मरीज पहुंचे। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाओं की जांच, 6 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाये गए व 27 लोगों का एक्स-रे किया गया। शिविर में मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवा भी दी गई। डॉ. आकाशदीप ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल टिहरी और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से सेवा दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed