फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पोस्टर में ममता और भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने मारी बाजी

पोस्टर में ममता और भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने मारी बाजी

Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर में ममता और भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने मारी बाजी
थलीसैंण। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सुनील कुमार पहले स्थान पर रहे, जबकि ज्योति ममगाईं और संतोषी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में ममता पहले, हिमांशु दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में निकिता धस्माना ने बाजी मारी। ज्योति दूसरे और हिमांशु नेगी तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डा. लवनी रानी ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने जेंडर बैरियर को तोड़ते हुए कठिन परिश्रम से हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल किया है। डा. सुमन कुमार ने समाज में व्याप्त संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों को अपना रवैया बदलने की नसीहत दी। डा. श्वेता कुकरेती ने सभी छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शुरुआत अपने घर से करने की अपील की। इस दौरान प्राचार्य डा. लवनी रानी ने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान की पुस्तकें भी वितरित कीं। इस मौके पर डा. जेसी भट्ट, डा. प्रकाश बिष्ट, डा. अर्चना भट्ट, डा. विभोर तोमर, रीना, सावित्री, निर्मला, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह व अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed