{"_id":"5a8b07e14f1c1b410b8b9e7d","slug":"71519060961-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्जीखाल में शुरू हुआ किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्जीखाल में शुरू हुआ किसान मेला
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आजीविका सहयोग परियोजना ने कल्जीखाल में दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत की है। मेले में किसानों को अत्याधुनिक खेती की जानकारी दी गई। मेले में किसानों ने खेती में आ रही समस्याओं को लेकर भी विशेषज्ञों से सलाह मांगी।
ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल में प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किसान मेले का शुभारंभ किया। कहा कि कज्लीखाल के काश्तकार खेती को लेकर बेहद संजीदा हैं और यही वजह भी है कि क्षेत्र में कई काश्तकारों का उत्पादन मंडल मुख्यालय पौड़ी तक पहुंच रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश खुगशाल गणि ने खेती को उभारने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण निश्चित तौर पर करवाएं ताकि खेतों में कम हो रहे पोषक तत्वों की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक हीरा बल्लभ पंत, तकनीकी को-ऑर्डिनेटर दर्शन उनियाल, उद्यान अधिकारी नीरज बलूनी, डा. विनय गुणवंत व एमएस यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।