फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अबीर-गुलाल, फूलों की होली के रंग में रंगा पौड़ी शहर

अबीर-गुलाल, फूलों की होली के रंग में रंगा पौड़ी शहर

Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अबीर-गुलाल, फूलों की होली के रंग में रंगा पौड़ी शहर
पौड़ी। बृहस्पतिवार को पौड़ी शहर होली के रंग में रंगा रहा। पूरे दिन शहर की सड़कों पर होल्यार धूम मचाते रहे। लोक संस्कृति व परंपरागत गीतों के साथ गौरीशंकर थपलियाल उर्फ चाचा की टीम ने होली के रंग में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में ब्लाक पाबौ के मरोड़ा गांव के होल्यारों ने जमकर होली खेली। मरोड़ा के होल्यार विभिन्न गांवों में होली गीत गाते हुए श्रीनगर के बाद पौड़ी पहुंचे। श्रीनगर रोड, कोटद्वार रोड, माल रोड, एजेंसी चौक व अपर बाजार में होली गीत गाए। बुधवार रात रामलीला मैदान में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें प्रवींद्र नेगी ने होरी आई है, मनोज रावत अंजुल ने होरी मा भिजै के रंग तेरु ने माहौल को गीतों के रंगों में डुबो दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल ने हा, हा, हो मोहन गिरधारी और लोक गायक अनिल बिष्ट ने ऐगे बजार, राधा होल्यार की प्रस्तुति देकर होली के रंगों को खुशगवार बना दिया। श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति के होल्यारों ने रामलीला मैदान से होली का शुभारंभ किया। यह अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा, कोटद्वार रोड आदि क्षेत्रों से होकर वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। होल्यारों के कैन बांधी चीर, राजा राम बांधे चीर, हा, हा, हा मोहन गिरधारी, जल कैसे भरुं यमुना गहरी, जमुना तट पर श्याम खेले होरी जैसे गीतों से मुख्यालय गूंजाता रहा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, त्रिभुवन उनियाल, समिति अध्यक्ष उमा चरण बड़थ्वाल, अद्वैत बहुगुणा, महेंद्र असवाल, भरत रावत आदि होल्यार शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो
होली की मची रही धूम
नई टिहरी (ब्यूरो)। जिलेभर में होली की धूम मची हुई है। बौराड़ी में प्रजापति ईश्वरीय विवि की पहल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। ब्रह्म कुमारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि जीवन जितना सादा रहेगा तनाव उतना ही कम होगा। जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे का सहयोग जरूर करें। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा, अनिता, प्रियंका, मंजू नेगी, सुमन राणा, रजनी गुसाईं, केंद्री रावत व देवेंद्र गुसनोला आदि उपस्थित रहे। नई टिहरी जिला मुख्यालय में निवासरत अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी होली मनाने अपने घरों को रवाना हो गए, जिससे मुख्यालय के अधिकांश क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed