फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अनुष्का की मदद के लिए बढ़ाए लोगों ने हाथ

अनुष्का की मदद के लिए बढ़ाए लोगों ने हाथ

Thu, 10 Jan 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का की मदद के लिए बढ़ाए लोगों ने हाथ
पौड़ी। जिले के लोगों ने करंट से झुलसी अनुष्का की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। पौड़ी मुख्यालय में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के युवाओं ने आर्थिक सहायता के लिए अभियान चलाया। इसमें लोगों ने आगे आकर अभियान में सहभागिता निभाई। गौरतलब है कि विगत दिनों रुद्रप्रयाग जनपद के उरखोली गांव की 12 वर्षीय अनुष्का नेगी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। अनुष्का को रुद्रप्रयाग से श्रीनगर और श्रीनगर से देहरादून रेफर किया गया। यहां कैलाश हॉस्पिटल में डाक्टरों ने उसके उपचार में 10 से 12 लाख रुपये खर्च की बात कही। इसके बाद क्षेत्र, प्रदेश व देशभर से लोगों ने अनुष्का की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक सहायता अभियान चलाया। चंदोला ने बताया कि अभियान में 14,847 रुपये एकत्र हुए हैं। इसमें व्यापारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों व पुलिस जवानों सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि एकत्र राशि अनुष्का के बैंक खाते में जमा कर दी गई है। इस अवसर पर ऋषभ टम्टा, दीपक रावत, रविंद्र सिंह, गौरव सिंह व संदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed