{"_id":"5aa01b344f1c1bf17b8baed2","slug":"51520442164-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में 23,000 किशोरियां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास योजना के तहत पंजीकृत हैं। इन किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषाहार, स्वच्छता समेत अन्य जानकारियों दी जाएंगी। इसके अलावा उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। डीएम ने प्रत्येक ब्लाक में 20-20 किशोरियों का समूह बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बाल विकास विभाग अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 16 किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण दिया। कहा कि प्रत्येक ब्लाक के इंटर कालेज में जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से बालिकाओं का कौशल विकास दिया जाएगा। कौशल विकास योजना की जानकारी देते हुए विभाग द्वारा बताया गया कि नैनीडांडा में 387 और एकेश्वर में 393 किशोरियों का पंजीकरण कौशल विकास योजना के तहत किया गया है। जिलाधिकारी ने अन्य ब्लाकों में भी योजना के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोरियों के समूह की बैठक माह में एक बार करने के भी निर्देश दिये। साथ ही किशोरी सूचना केंद्र स्थापित करने और अप्रैल माह में प्रत्येक ब्लाक में स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा। गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत बैठक में 42 आवेदनों को अनुमोदित किया गया। बैठक में सीडीओ रवनीत चीमा, डीडीओ वेद प्रकाश, सहायक पीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।