{"_id":"5a8daaef4f1c1b9f268bb65c","slug":"51519233775-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 23,23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 23,23
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 मार्च तक होंगी। इस वर्ष 23,238 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने नकल विहीन परीक्षाएं संचालित करने के साथ ही संवेदनशील व अति संवदेनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
जीआईसी सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने इसका शुभारंभ किया। डीएम ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि जिले में 165 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में संस्थागत 5,724 छात्र व 5,611 छात्राएं व व्यक्तिगत 271 छात्र व 101 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। इंटरमीडिएट में संस्थागत 5,400 छात्र व 5,454 छात्राएं व व्यक्तिगत 387 छात्र व 274 छात्राएं परीक्षा देंगी। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में छह परीक्षा केंद्र संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हरे राम यादव, विभिन्न ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद उनियाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य वीसी बहुगुणा ने किया।