फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जिला पंचायत ने पारित किया 61 करोड़ का बजट

जिला पंचायत ने पारित किया 61 करोड़ का बजट

Thu, 08 Mar 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत ने पारित किया 61 करोड़ का बजट
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 61 करोड़ 76 लाख का अनुमानित बजट पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि जिला पंचायत स्वच्छता पर विशेष जोर देगी। इसके लिए भूमि मिली तो ट्रंचिंग ग्राउंड भी जिला पंचायत बनाएगी। हाल ही में श्रीकोट गंगनाली के पालिका में शामिल होने के बाद यहां कार्यरत पांच स्वच्छकारों को भी हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर जिला पंचायत पाटीसैंण, डांडामंडी, बैजरों, पैठाणी और त्रिपालीसैंण आदि क्षेत्रों में एक-एक स्वच्छकार तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
जिला पंचायत से वर्ष 2014 की गायब एमबी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कड़ा रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुम एमबी उनके कार्यकाल की नहीं है और 17 जनवरी 2018 को उन्होंने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस को प्राथमिक रिपोर्ट दी गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक एमबी को लेकर मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है। गुम 39 नंबर एबी मामले में जेई सुदर्शन रावत क्लीन चिट हैं। एमबी आफिस से गायब हुई और वह उसका हिसाब लेकर रहेंगी।
विज्ञापन


इनसेट
जिला पंचायत सीट डोभ श्रीकोट से 28 फरवरी को हिमानी नेगी ने इस्तीफा दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने बताया कि सदस्य ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। बता दें कि हिमानी नेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी की पत्नी हैं, जो भाजपा में खासा दबदबा रखते हैं। हिमानी के इस्तीफे के बाद चर्चा है कि वह नगर पालिका अध्यक्ष पद की तैयारियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed