{"_id":"66a3e4a90f84a6441c06fb57","slug":"32-outsourced-and-prd-employees-did-not-receive-honorarium-for-five-months-pauri-news-c-5-1-gkp1010-464145-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 32 आउटसोर्स व पीआरडी कर्मियों को नहीं मिला पांच माह से मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 32 आउटसोर्स व पीआरडी कर्मियों को नहीं मिला पांच माह से मानदेय
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग में सेवारत आउटसोर्स व पीआरडी कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें परिवार के पालन-पोषण को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। कर्मियों का कहना है कि फरवरी माह में अनुबंध समाप्त होने के बाद अभी तक नवीनीकरण नहीं हो पाया है। जिससे मानदेय अटका है। जबकि विभाग लगातार सेवाएं ले रहा है।
कर्मियों का कहना है कि जनपद पौड़ी के जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल श्रीनगर व कोटद्वार सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से 32 कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। बीते फरवरी 2024 में सभी कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया था। जिससे कर्मचारियों को मार्च, अप्रैल, मई, जून व जुलाई माह का मानदेय नहीं मिल पाया है। कहा- समस्त कर्मी परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य हैं। मानदेय नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, दैनिक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी सहित अन्य लेनदेन को लेकर आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि समस्त कर्मी निस्वार्थ भाव से वार्ड बॉय, वार्ड आया व सफाईकर्मी के पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी से लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक तक गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक कर्मियों की सुध नहीं ली गई है।
- स्वास्थ्य विभाग पौड़ी में आउटसोर्स व पीआरडी से 32 कर्मी सेवारत हैं। जिनके अनुबंध नवीनीकरण को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अनुबंध नवीकरण होते ही सभी कर्मियों को मानदेय भी निर्गत कर दिया जाएगा। -डाॅ. प्रवीण कुमार, सीएमओ पौड़ी