{"_id":"670968006063c2c626099ff9","slug":"225-players-will-participate-in-state-level-sports-competition-pauri-news-c-5-1-gkp1010-522870-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 225 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 225 खिलाड़ी
विज्ञापन
पौड़ी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी के 225 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगता 15 से 18 अक्तूबर तक हल्द्वानी में आयोजित होगी। 14 अक्तूबर को जिले के खिलाड़ी प्रभारियों के साथ रवाना होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग पौड़ी की जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बीते 26 से 28 सितंबर को रांसी खेल मैदान पौड़ी में संपन्न हुई थी। जिसमें टीम, एथलेटिक्स, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इनमें विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रही टीमों व खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। डीईओ बेसिक पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गौलापार हल्द्वानी में शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर वर्ग में कबड्डी, खोखो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, क्रिकेट, हैंडबाल, बास्केटबाल, बाक्सिंग, योगा, ताइक्वांडो आदि टीम खेल और विभिन्न वर्गों की दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में सुलेख, मानचित्र, अन्ताक्षरी, लोकनृत्य, एंकाकी, व्यायाम प्रदर्शन आदि शामिल हैं। बर्त्वाल ने बताया कि जनपद से चयनित 225 खिलाड़ी पौड़ी, कोटद्वार, नैनीडांडा व ऋषिकेश से हल्द्वानी को 14 अक्तूबर को प्रभारियों की निगरानी में रवाना होंगे। जिला खेल समन्वयक कमल उप्रेती, सह समन्वयक प्रदीप रावत व ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि टीम व व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जनपद के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मनोर