{"_id":"5c76be79bdec22738a4757fb","slug":"21551285881-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवाल भाइयों को मिलेगा संकल्प श्री सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवाल भाइयों को मिलेगा संकल्प श्री सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राज्य के पर्वतीय अंचल में विगत चार दशकों से चकबंदी के लिए प्रयासरत संगठन गरीब क्रांति अभियान की ओर से एक मार्च को देहरादून में चकबंदी दिवस मनाया जाएगा। इस बार चकबंदी आंदोलन के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. एल मोहन कोठियाल के नाम पर दिया जाने वाला संकल्प श्री सम्मान दो भाईयों अनूप पटवाल और अनिल पटवाल को दिया जाएगा।
अभियान के मीडिया प्रभारी सीताराम बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर चकबंदी समिति के पूर्व अध्यक्ष व विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली और मेयर देहरादून सुनील उनियाल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों, कृषि एवं कृषि संबंधी क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को भी विशेष रुप से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार संकल्प श्री सम्मान कृषि क्षेत्र में नया प्रयोग कर रहे चकबंदी समर्थक गांव पनाऊं (थलीसैंण) निवासी दो भाइयों अनूप पटवाल एवं अनिल पटवाल को दिया जा रहा है। पटवाल बंधु सितंबर 2016 से कुंडजोली (बीरोंखाल) में 94 नाली बंजर भूमि को आबाद कर कृषि एवं बागवानी पर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पांच चकबंदी गीतों के विमोचन के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश दत्त उनियाल की ओर से रचित उत्तराखंड कृषि भूमि एवं भू-राजस्व अधिनियम विधेयक-2019 का प्रारूप का भी लोकार्पण किया जाएगा।