फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतरकाशी व टिहरी के 57 प्रगतिशील उद्यानपति हुए जैविक खेती की तकनीक से रूबरू

उतरकाशी व टिहरी के 57 प्रगतिशील उद्यानपति हुए जैविक खेती की तकनीक से रूबरू

Thu, 07 Feb 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी व टिहरी के 57 प्रगतिशील उद्यानपति हुए जैविक खेती की तकनीक से रूबरू
श्रीनगर। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तरकाशी व टिहरी जिले के 57 प्रगतिशील किसानों को औद्यानिकी एवं जैविक खेती के बारे में बताया गया। साथ ही फल पौध प्रसारण, नर्सरी प्रबंधन व मौन पालन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के समापन पर उपनिदेशक उद्यान डा. नरेंद्र कुमार ने उद्यानपतियों को औद्यानिक परिदृश्य एवं संभावनाएं विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यानिकरण, पशु पालन, मौनपाल, बेमौसमी सब्जी के उत्पादन की अपार संभावनाएं है, जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं भी संचालित की जा रही है। प्रशिक्षण में गढ़वाल विवि के डा. नसीरुद्दीन शाह ने सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। जबकि गाजियाबाद से पहुंचे डा. श्रीनिवास मूर्ति ने जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। डा. एनएस चौधरी ने मौन पालन की आधुनिक तकनीक की जानकारी देते हुए मौन पालन को लाभकारी बताया। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम बडोनी ने नर्सरी की आधुनिक तकनीक व प्रबंधन को अच्छे उत्पादन के लिए जरूरी कहा। प्रशिक्षण के दौरान राधेरमण ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भी उद्यानपतियों को विस्तार से जानकारी दीा। प्रशिक्षण के अंत में सभी उद्यानपतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed