फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   23 जनवरी से श्रीनगर में अनिश्चितकालीन धरना

23 जनवरी से श्रीनगर में अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
23 जनवरी से श्रीनगर में अनिश्चितकालीन धरना
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस के निर्माण, पानी के मीटर हटाने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और अस्पतालों में डॉक्टरों सहित अन्य मांगों के लिए शहरवासी 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। वहीं 30 जनवरी को महारैली निकालकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त निर्णय बृहस्पतिवार को यहां आयोजित प्रगतिशील जनमंच की सभा में लिया गया। इस अवसर पर कहा गया कि एनआईटी के मामले में सरकार फेल रही है। कहा कि यदि एनआईटी का स्थायी परिसर बन जाता, तो यह स्थिति नहीं आती। वक्ताओं ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के बाद शहर समेत अन्य क्षेत्रों के लोग गंदा पानी पी रहे हैं। पिछले छह सालों से अभी तक पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो पाया है। सभा की अध्यक्षता शंकर पटवाल और संचालन अनिल स्वामी ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, मदन मोहन नौटियाल, हीरा लाल जैन, जानकी बहुगुणा, सुधाकर भट्ट, चंद्रमोहन बहुगुणा, अंकित उछोली, अतुल सती, गणपति भट्ट व रेखा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed