फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शिक्षा परिसर में भोजन माताओं का जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा परिसर में भोजन माताओं का जोरदार प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा परिसर में भोजन माताओं का जोरदार प्रदर्शन
पौड़ी। यहां जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कार्यालय परिसर में भोजन माताएं जमकर गरजीं। उन्होंने बंद हो रहे विद्यालयों की भोजन माताओं को हटाए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया। सीटू से संबद्ध भोजन माता कामगार यूनियन के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंची भोजन माताओं ने डीईओ बेसिक के कार्यालय में नहीं होने पर कड़ा आक्रोश जताया। यूनियन की जिलाध्यक्ष एश्वर्या जुयाल, गोदांबरी देवी, विमला देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार बंद हो रहे विद्यालयों की भोजन माताओं को हटा रही है। शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की भांति भोजन माता को भी समायोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्यूनतम वेतन 18 हजार किए जाने, मिड डे मील को निजी हाथों में नहीं दिए जाने, हटाई गई भोजन माताओं की बहाली व श्रम कानून लागू किए जाने की मांग की। दूसरी ओर, मुख्य डाकघर परिसर में डाक कर्मियों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएसएनएल, संविदा कर्मी, उपनल कर्मी भी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल रहे। इस दौरान हरीश चरण नेगी, देवानंद नौटियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी, जीतेंद्र सिंह, सूरजमणि, विमल प्रसाद आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed