फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   हिमानी के त्यागपत्र गर्माया राजनीतिक माहौल

हिमानी के त्यागपत्र गर्माया राजनीतिक माहौल

Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हिमानी के त्यागपत्र गर्माया राजनीतिक माहौल
पौड़ी। डोभ-श्रीकोट सीट से जिला पंचायत सदस्य हिमानी नेगी ने त्यागपत्र दे दिया है। उनके त्यागपत्र देने से नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों में खासी हलचल है। हिमानी नेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी की पत्नी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियों के दावेदार शहरवासियों को रिझाने में जुटे हैं। भाजपा में कई महिलाएं सक्रिय तौर पर पालिका चुनाव की तैयारियों में हैं। ऐसे में भाजपा में खासी दखल रखने वाले केशर सिंह नेगी की पत्नी का त्यागपत्र चर्चाओं में है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संतोष खेतवाल ने बताया कि डोभ-श्रीकोट की सदस्य हिमानी नेगी का त्यागपत्र अनुमोदन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजा गया है। अभी तक अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने त्यागपत्र देने की वजह निजी कारण बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed