फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   तमलाग व कठूड ने जीते मुकाबले.....

तमलाग व कठूड ने जीते मुकाबले.....

Tue, 08 Jan 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
तमलाग व कठूड ने जीते मुकाबले.....
पौड़ी। मकरैंण मेला घुसगलीखाल में दो क्रिकेट मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला तमलाग बी की टीम और पौड़ी पूल्ड हाउस की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमलाग की टीम ने निर्धारित ओवरों में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी पूल्ड हाउस की टीम मात्र 37 रन पर सिमट गई। तमलाग की टीम ने मुकाबला जीत अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला समिति ए और कठूड की टीम के बीच हुआ। कठूड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। समिति ए की टीम निर्धारित ओवर में 84 रन ही बना सकी। कठूड की टीम ने मुकाबला 11 रन से जीत लिया। सुमन नेगी व विलेश्वर पटवाल निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अजय डोभाल ने किया। इस अवसर पर भुप्पी पटवाल, नेत्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह व दीपक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed