फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मराठी, बंगाली, असमी लोकगीतों पर थिरके दर्शक

मराठी, बंगाली, असमी लोकगीतों पर थिरके दर्शक

Fri, 19 Apr 2019 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मराठी, बंगाली, असमी लोकगीतों पर थिरके दर्शक
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में वार्षिक कार्यक्रम ‘गूंज’ का आगाज हो गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन देश के विभिन्न प्रांतों के लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के महात्मा प्रेक्षागृह में निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने ‘गूंज’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षणेत्तर गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास में अहम होती हैं। कार्यक्रम के हिंदी युगल गीतों की शुरुआत सुशांत रैवानी ने आज जाने की जिद न करो... गीत से की। इसके बाद आयुषी ने तू कितनी अच्छी है मां, रोहित गुसाईं ने एक प्यार का नगमा है, व मोहनी भट्ट ने घर से निकलते ही गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश पर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। इसके बाद अपोलो टीम ने मराठी लोकनृत्य वसलि पारो, एक्रिस ने आयो भवानी, रैंप ने बंगाली लोकगीत ओ मेरी ना शुनुम, सिविकस ने धोरीबो मोने और सॉफ्टवारियर ने असमिया लोकगीत बोर्पो थारो थे, की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला में अपोलो ने अंध विश्वास, रैंप ने गो हत्या एवं राजनीति, सॉफ्टवारियर्स ने भारतवर्ष का विश्व में अदृश्य योगदान और सिविकस ने विविधता में एकता पर शानदार अभिनय को दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट मिली। कार्यक्रम का संचालन सोनिया बिष्ट, नमन रस्तोगी, सैयद राफे व तन्वी अग्रवाल ने किया। वीएम ठक्कर, इंशु चौहान, डा. एमके अग्रवाल व ओएल देवी निर्णायक रहे। इस अवसर पर कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया, डा. आशीष नेगी, डा. संजीव नैथानी, डा. किरीट सेमवाल, डा. प्रमोद सती, डा. संदीप भट्ट, छात्रों की कमेटी में अनुज नौटियाल, शुभम पांडेय, आदित्य सेमवाल, गौरव मलकानी, कृषिका खंडूड़ी, धैर्या गुप्ता व श्वेता सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed