{"_id":"5c376de1bdec22738a472e45","slug":"181547136481-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर पुलिस करेगी एनआईटी सुरक्षाकर्मी की मौत संबंधी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर पुलिस करेगी एनआईटी सुरक्षाकर्मी की मौत संबंधी मामले की जांच
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक करेंगे। कोतवाली पुलिस को इस संबंध में डीआईजी गढ़वाल का आदेश पत्र मिल चुका है। उधर, कीर्तिनगर पुलिस का कहना है कि मामले से संबंधित सभी दस्तावेज टिहरी एसएसपी कार्यालय को भेज दिए गए हैं, जहां से सभी दस्तावेज एसएसपी पौड़ी को सौंपे जाएंगे।
बता दें कि पिछले वर्ष 28 नवंबर को जाखणी निवासी प्रेम बल्लभ नौटियाल का शव कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर लोनिवि कालोनी के समीप सड़क के नीचे नाली में मिला था। प्रेम बल्लभ एनआईटी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था। कीर्तिनगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सड़क दुर्घटना को मौत का कारण बताया था। इस संबंध में एक वाहन चालक को गिरफ्तार भी किया गया था। वाहन चालक अभी भी जेल बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस के इस खुलासे पर असंतुष्टि जताई थी। मृतक के पुत्र शशांक नौटियाल ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच श्रीनगर पुलिस से कराए जाने की मांग की थी। इसके लिए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव भी किया था। अब इस मामले की जांच पौड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मामले की विवेचना करेंगे।
कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक एनएस बिष्ट ने बताया कि जांच के संबंध में उन्हें डीआईजी का आदेश पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही जांच शुरू कर दी जाएगी। वहीं कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई जेपी कोहली ने बताया कि मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एसएसपी टिहरी को सौंप दिए गए हैं, जहां से सभी दस्तावेज एसएसपी पौड़ी को दे दिए जाएंगे।