{"_id":"5a9833154f1c1b8e238bb783","slug":"181519923989-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जुटा प्रशासन
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन पुख्ता इंतजामों में जुट गया है। डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चप्पे-चप्पे पर नजर रखे।
जिला व पुलिस प्रशासन ने तीन मार्च को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन क्षेत्र में उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने उनके आगमन पर पुलिस, प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की तैयारी बैठक ली। उन्होंने पुलिस व जिला प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण तथा एनएच आदि विभागों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। बैठक में डीआईजी गढ़वाल पुष्कर ज्योति तथा एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन से ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी, ऋषिकेश, देहरादून व हरिद्वार क्षेत्रों से पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस मौके पर एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी समेत विभिन्न जनपदों के पुलिस अधीक्षक व मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।