फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एसआईटी जांच के विरोध में क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार

एसआईटी जांच के विरोध में क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार

Tue, 11 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी जांच के विरोध में क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार
पौड़ी। सरकार के ग्राम पंचायतों की एसआईटी जांच कराए जाने के विरोध में ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल की बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों ने कहा कि जांच के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रधानों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सभागार कल्जीखाल में आयोजित बैठक में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधानों ने पंचायतों की एसआईटी जांच के आदेश को गलत बताते हुए इसका बहिष्कार किया। प्रधानों ने कहा कि एसआईटी जांच का सरकार द्वारा लिया गया फैसला एकतरफा है। ग्राम पंचायत सबसे छोटी इकाई है। यदि जांच कराई जानी है तो पहले सांसद, विधायक, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत की कराई जाए। प्रधानों ने उसाटा (उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण एवं जवाबदेही पारदर्शिता अभिकरण) के माध्यम से पंचायतों का सोशल ऑडिट कराए जाने पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि ग्राम प्रधानों की ओर से अपनी मांग को लेकर सदन से समर्थन मांगा गया था। इसका सदन की ओर से समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच से अधिकारियों में डर बना हुआ है। बैठक का बहिष्कार करने वालों में केशव चंद, महेश कुमार, सुखदेव आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के अरविंद नैथानी के अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक सभागार में स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सचिव राजेश भंडारी, पूर्व अध्यक्ष गौरव सागर, विनोद, संजय डबराल, अनुराग नेगी व अजय पटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed