{"_id":"5a9c29894f1c1b8e238bbc13","slug":"161520183689-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी गांव ने दोबारा आबाद किया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी गांव ने दोबारा आबाद किया तालाब
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक कोट के पोखरी गांव में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के तहत मलबे से पटे तालाब की सफाई कर उसे आबाद कर दिया है। अब उसमें पानी भर गया है। गांव के इस तालाब में कभी गांव के पशु पानी पीते थे, लेकिन काफी लंबे समय से सफाई न होने से तालाब मलबे से पट गया था।
ब्लाक कोट की पट्टी सितोनस्यूं में ग्राम समिति पोखरी ने स्वच्छता अभियान चलाने का जिम्मेदारी उठाई है। गांव में एक तालाब काफी अर्से से मलबे से पटा था। समिति ने तालाब की सफाई का जिम्मा लिया और पूरा गांव सफाई अभियान में जुट गया। ग्रामीणों की कोशिश से एक बार फिर तालाब दोबारा पानी से भर गया है। सफाई अभियान में भोपाल पंवार, जगत सिंह, कविंद्र रावत, संजय रावत, संदीप रावत, उदयराम नौटियाल, राजेंद्र कोली, पंकज रावत व सुमन रावत आदि शामिल रहे।