{"_id":"5c361b82bdec2256f87b3cca","slug":"151547049858-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्सू व न्यू वर्जन पौड़ी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिर्सू व न्यू वर्जन पौड़ी बने विजेता
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में आयोजित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति और तीलू रौतेली स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को ओजली व दिग्विजय कठुली के होगा।
बुधवार को खेल मैदान खिर्सू में खिर्सू विकास समिति की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सहयोग सेल वीरेंद्र जुयाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ की प्रतिभाओं को इस तरह के मंच आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। समिति के अध्यक्ष शरत सिंह ने बताया कि समिति लंबे समय से खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए पुरुष वर्ग में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति और महिला वर्ग में तीलू रौतली स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता विगत 2 जनवरी से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के महिला वर्ग का मुकाबला खिर्सू व सीकू की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में खिर्सू की टीम ने 1 गोल मारकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग का मुकाबला कठूली बी और न्यू वर्जन पौड़ी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में पौड़ी की टीम ने 1 गोल किया, लेकिन कठूली की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में पौड़ी की टीम ने लगातार दो गोल दागे। वहीं कठूली की टीम गोल के लिए जूझती ही रही। इस तरह पौड़ी ने एक तरफा मुकाबला 0-3 से अपने नाम किया। विनोद कठैत, ललित बिष्ट, पंकज व सुमित निर्णायक रहे और शैलेश जोशी ने कमेंट्री की। इस अवसर पर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, अजय कंडवाल, सिताब सिंह राणा, महादेव बहुगुणा, प्रदीप पंवार, केदार सिंह आदि मौजूद थे।