{"_id":"5b97f070867a557ed4317048","slug":"151536684144-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिशियन की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिशियन की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन, धरना
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति की मांग पर अमल न होने से नाराज लोगों का मंगलवार को फिर गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र मांग पर अमल नहीं हुआ तो वे क्रमिक अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई दिनों के आंदोलन के बावजूद सांसद और क्षेत्रीय विधायक द्वारा अब तक जिला अस्पताल की सुध तक नहीं ली गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा फिजिशियन की नियुक्ति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि अस्पताल में एक साल से फिजिशियन का पद रिक्त है। इससे दूरदराज से अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। डाक्टर न होने से मरीजों को श्रीनगर और देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में केदार सिंह गुसाईं, रघुवीर सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, सत्य प्रसाद धस्माना, कुंज बिहारी नेगी, मकान सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, एलएम कोठियाल, बचन सिंह नेगी, आलम सिंह, युद्धवीर, नरदेव, गोविंद सिंह, सरदार सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, करन सिंह, ठाकुर सिंह, डीएस रावत, देवेंद्र भंडारी, एपी जुयाल, राजेंद्र बिष्ट व डीएस नेगी आदि शामिल रहे।