{"_id":"5b4cdbc44f1c1b4c748b53bd","slug":"151531763652-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुंड-कादेखाल-सबदरखाल पेयजल योजना स्वीकृत: कोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकुंड-कादेखाल-सबदरखाल पेयजल योजना स्वीकृत: कोली
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि रामकुंड-कादेखाल-सबदरखाल पेयजल योजना राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत स्वीकृत हो चुकी है। तीन महीने के भीतर इस योजना में काम शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के 63 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
विधायक मुकेश कोली ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए उन्होंने इस योजना पर विधान सभा में सवाल उठाया था। इसके बाद योजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि योजना का काम शुरू किए जाने के लिए क्षेत्र के लोगों का एक शिष्टमंडल उनके नेतृत्व में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से उनके आवास पर मिला था। पेयजल मंत्री की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि योजना के निर्माण के लिए विभाग के पास पर्याप्त धनराशि है। तीन से चार महीने के भीतर इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग योजना का श्रेय लेने के लिए इस मामले में केवल राजनीति कर रहे हैं। पेयजल मंत्री से मिलने वालों में ग्राम प्रधान धारी विषम सिंह, प्रधान रणाकोट कैलाश ध्यानी, प्रधान बकरोडा सतीश चौहान, प्रधान चपरोली सतेंद्र सिंह, प्रधान सिराला हुक्म सिंह, कुंडी के पूर्व प्रधान भगवान सिंह, बिट्टू पंचभैया, पंकज पंचभैया, अरविंद सिंह चौहान, बलवान व अशोक आदि शामिल रहे।