{"_id":"5a96e6404f1c1b75718b4ad7","slug":"151519838784-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसपायर एवार्ड में जिले में प्रथम रही प्रियांशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसपायर एवार्ड में जिले में प्रथम रही प्रियांशी
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जीआईसी में चल रही इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा में जीजीआईसी पैडुल की प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर के लिए 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जीआईसी पौड़ी में भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर दो दिनी इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा में 14 मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने 122 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसमें जीजीआईसी पैडुल की प्रियांशी प्रथम रही। स्पर्धा में जीआईसी बडखौलू की निकिता, जीजीआईसी पैडुल की अंजनी, जीआईसी पौड़ी के अभिषेक, राउमावि ढाढूखाल की रश्मि, जीआईसी श्रीनगर के सुदेश सौरभ लाल, जीआईसी कंडारा की निशा ममगाईं, जीआईसी पौड़ी के मनीष कुमार, जीआईसी पैडुल की साक्षी, जीआईसी पोखरखाल की संजना रावत, जीआईसी भट्टीसेरा के दिव्यांशु, जीआईसी कंडीबड की मोहनी नेगी, जीआईसी मोंदयाली के हिमांशु कुमार व जीआईसी कोट के सिद्धार्थ का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को जीआईसी पौड़ी के प्रधानाचार्य विमल बहुुगुणा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तेजराम ममगाई व देवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।