फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   क्या राजस्व विभाग कर पाएगा दो माह में 27 करोड़ की वसूली

क्या राजस्व विभाग कर पाएगा दो माह में 27 करोड़ की वसूली

Thu, 10 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
क्या राजस्व विभाग कर पाएगा दो माह में  27 करोड़ की वसूली
पौड़ी। राजस्व विभाग वसूली में फिसड्डी साबित हो रहा है। विभाग पर 32 करोड़ से अधिक की वसूली की जिम्मेवारी थी। इसमें से विभाग अभी तक मात्र पांच करोड़ की वसूली से खुद की पीठ थपथपा रहा है, जबकि अब वित्तीय वर्ष में मात्र दो माह शेष रह गए हैं। दो माह की इस अवधि में राजस्व विभाग पर 27 करोड़ से अधिक की वसूली का जिम्मा है। सवाल यह है कि क्या दो माह में राजस्व विभाग इस राशि को वसूल पाएगा। वहीं राजस्व विभाग वर्ष में दायर 762 वादों में मात्र 123 वाद ही निपटा पाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के आपदा कंट्रोल रूम में जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे की लत के शिकार युवाओं के प्रोफाइल तैयार किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि राजस्व में 762 वाद दायर हैं। इनमें से मात्र 123 का ही निस्तारण किया गया है। जनपद में कुल विविध देय वसूली 32 करोड़ 99 लाख 8 हजार 221 थी। इसमें से दिसंबर तक मात्र पांच करोड़ 32 लाख 39 हजार 828 की ही वसूली की गई है। इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम कोटद्वार कमलेश मेहता, लैंसडौन अर्पणा ढौंडियाल, यमकेश्वर किशन सिंह नेगी, थलीसैंण अनिल चन्याल, धुमाकोट योगेश सिंह, श्रीनगर मायादत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed