{"_id":"5aa2bd1d4f1c1ba3758b47d1","slug":"141520614685-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन प्रतिनिधियों को दी कूड़ा निस्तारण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन प्रतिनिधियों को दी कूड़ा निस्तारण की जानकारी
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विशेषज्ञों ने जन प्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण व नियोजन कार्य की जानकारी दी।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति के जिला सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों व जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत व समिति की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि स्वच्छ भारत की संकल्पना को ग्राम पंचायतें ही साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जिले के विभिन्न गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण को लेकर डीपीआर तैयार कर रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनपद को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। समिति की सचिव व सीडीओ रवनीत चीमा ने कहा कि स्वच्छता को आदत में विकसित करना होगा। अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर डीपीआरओ मौ. मुस्तफा खान ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक प्रकार के अपशिष्ट को निस्तारित करने के लिए उत्तराखंड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति बनकर तैयार हो गई है। कार्यक्रम का संचालन एपीडी सुनील कुमार ने किया।
इस अवसर पर एएमए संतोष खेतवाल, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, सुषमा नेगी, सुरेंद्र रावत, संतोषी रावत व जिला पंचायत सदस्य चांदनी रावत आदि मौजूद रहे।