{"_id":"5a79e0964f1c1b8b268b8c8c","slug":"141517936790-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले से महिला बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले से महिला बुरी तरह घायल
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। घास के लिए जंगल गई महिला पर सुअर ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के हाथ, गर्दन और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को पाबौ ब्लॉक के चैड़ तल्ला गांव में चार-पांच महिलाएं घास के लिए जंगल गई थीं। इस दौरान एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर सुअर वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से पहले घायल को सीएचसी पाबौ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक महिला का उपचार कर रहे हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके चंदोला ने बताया कि चैड़ तल्ला गांव की दिकांबरी देवी पत्नी दिलवर सिंह सुअर के हमले में घायल हुई है। हमले में महिला का दायां हाथ फ्रेक्चर हो गया है। गर्दन, मुंह व नाक पर भी चोटें आई हैं। दिकांबरी के बेटे दीपक सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि सुअर के हमले की सूचना एसडीएम पौड़ी व डीएफओ गढ़वाल को दे दी थी, लेकिन राजस्व विभाग व वन विभाग की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला।