{"_id":"5b97f24d867a557f565e4661","slug":"131536684621-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में जीआईसी निसनी ने क्यार्क को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में जीआईसी निसनी ने क्यार्क को हराया
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कंडोलिया में विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके उद्घाटन मैच में जीआईसी निसनी ने जीआईसी क्यार्क को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनीता शाह ने किया।
कंडोलिया मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में निसनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 71 रन बनाए। जवाब में क्यार्क की टीम 61 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच अंडर-19 वर्ग में जीआईसी पौड़ी और एमआईसी के बीच खेला गया। इसमें एमआईसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में जीआईसी पौड़ी ने नौ विकेट खोकर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच डीएवी इंटर कालेज पौड़ी व जीआईसी ओजली के बीच खेला गया। डीएवी पौड़ी ने पहले बल्लेजाबी करते हुए छह विकेट खोकर 60 रन बनाए। जवाब में जीआईसी ओजली ने नौ विकेट खोकर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में जेपी यादव, नरेश जुयाल, धर्मेंद्र नेगी, प्रदीप कुमार, प्रमोद नेगी, संग्राम नेगी, कमल रावत, प्रमोद रावत, जगमोहन बिष्ट, बवीता रावत, मालिनी, जीतेंद्र राय, राजेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन नैथानी, संतोष, विनोद, विवेक कुकरेती व कमल उप्रेती शामिल रहे।