{"_id":"5b4e26d14f1c1b07788b469f","slug":"131531848401-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में हुई गवाही
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप से जुड़े मामले की मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में गवाही हुई। प्रकरण वर्ष 2013 का लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र का है। गवाही के दौरान कोर्ट परिसर में आरोपी और वादी दोनो पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
यूपी के बिजनौर में वर्ष 2013 में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर यूपी के पूर्व पर्यटन मंत्री मूलचंद चौहान सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रत्याशी छत्र सिंह के पक्ष में मतदान कराने के लिए जनपद के कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कराया। आरोपी पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस एवं कुछ अन्य लोगों ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर उन्हें पौड़ी के लक्ष्मणझूला में एक होटल में ठहराया। मामले में पुलिस की ओर से पूर्व पर्यटन मंत्री मूलचंद, उनका बेटा अमित कुमार चौहान, कपिल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शेरवाज पठान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में गवाही देकर वापस लौट रहे नेहटोर जिला बिजनौर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार ने कहा कि उन्हें जान माल का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
निजी और पुलिस सुरक्षा में थे कुछ लोग
मंगलवार को कोर्ट परिसर में आरोपी और वादी दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कुछ लोगों के साथ निजी सुरक्षा तो कुछ के साथ पुलिस गार्ड थी। वादी पक्ष की ओर से बताया गया कि गवाह के जान माल के खतरे को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में यूपी से लोग यहां पहुंचे हैं।