{"_id":"5a81caa94f1c1b410b8b89fe","slug":"131518455465-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप-टू-डेट होगा विद्या मंदिर तिमली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप-टू-डेट होगा विद्या मंदिर तिमली
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर अब अगले शिक्षा सत्र से अंग्रेजी शिक्षण, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम व छात्रों के आवासीय सुविधा विकसित करने जा रहा है। प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विद्या भारती द्वारा संचालित राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की बैठक में विद्यालय में घटती छात्र संख्या को गंभीरता से लिया गया। बैठक में नए शैक्षिक सत्र में अंग्रेजी, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम व छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी। अंग्रेजी शिक्षा को लेकर अध्यापकों को भी प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा विद्यालय में ई-लर्निंग छात्रावास की सुविधा से दूरदराज के छात्र भी विद्या मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। छात्रावास सिर्फ बालकों के लिए ही होगा। विद्यालय में इसी वर्ष से बसंती देवी छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की जा रही है। प्रबंध समिति की अध्यक्ष कुसुम चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रबंधक परमानंद चतुर्वेदी, उप प्रबंधक नवीन भट्ट, कृष्ण पाल सिंह राणा व प्रधानाचार्य संजय ममगाईं आदि मौजूद रहे।