{"_id":"5a9c297c4f1c1ba3378b701b","slug":"121520183676-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिल्स इंटरनेशनल ने छात्रों को दिए प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिल्स इंटरनेशनल ने छात्रों को दिए प्रवेश पत्र
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र आवंटित कर दिए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डा. आरसीएस रावत ने सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दे दिए हैं। सीईओ मदन सिंह रावत के स्कूल पहुंचने से पहले ही प्रवेश पत्र दिए गए। प्रिंसिपल डा. आरसीएस रावत ने बताया कि शुल्क लेने के बाद ही उन्होंने प्रवेश पत्र दिए और सुबह सात से नौ बजे तक एक लाख 91 हजार रुपये का शुल्क भी जमा किया गया हालांकि फीस में छूट भी दी गई है। सीईओ मदन सिंह रावत ने प्रवेश पत्र बंटने की पुष्टि की।